मैनपुरी : छह दरोगाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश

मैनपुरी : छह दरोगाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने का आदेश

# चुनाव आयोग ने भेजा पत्र, मांगा गया है स्पष्टीकरण

मैनपुरी/लखनऊ।                                                                                                              विजय आनंद वर्मा                                                                                                                तहलका 24×7                                                                                                                                  लोकसभा उप चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग ने छह दरोगाओं को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही आयोग ने पत्र भेजकर एसपी को स्पष्टीकरण देने को कहा है। यह कार्रवाई सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा चुनाव आयोग में की गई शिकायत पर मानी जा रही है।

सपा महासचिव डॉ. रामगोपाल यादव ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार से मुलाकात कर मैनपुरी उप चुनाव में मैनपुरी और इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पर पक्षपात करने, आचार संहिता के दौरान अफसरोंं की तैनाती करने के आरोप लगाए। डॉ रामगोपाल की शिकायत के बाद सीईसी राजीव कुमार, आयुक्त अनूप चंद पांडेय और अरुण गोयल की बैठक में दोनों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को नोटिस देकर जवाब तलब करने का निर्णय लिया गया। आयोग ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर तैनात किए गए उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्यभान और राज कुमार गोस्वामी को पुलिस थानों से तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए।

इनके द्वारा दिए गए प्रमाणों पर संज्ञान लेकर चुनाव आयोग के संयुक्त निदेशक अनुज चांडक ने एसपी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा है कि जिले में तैनात उप निरीक्षक सुरेश चंद्र, कादिर शाह, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, सत्यभान और राजकुमार गोस्वामी को तत्काल उनके पद से कार्यमुक्त किया जाए। पत्र में कहा है कि आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाए। आयोग के मौजूदा निर्देशों का पालन न करने के संबंध में कार्रवाई की जाए। वहीं एसपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस संबंध में चुनाव आयोग का अभी पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। आयोग से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे, उसके तहत कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : जब तक प्रबंधन नहीं मानेगा तब तक जारी रहेगा कार्य बहिष्कार- निखिलेश सिंह
Next articleलखनऊ : रेलवे के डिप्टी चीफ इंजीनियर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?