40.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुई पत्थरबाजी

जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, जमकर हुई पत्थरबाजी

# स्थिति नियंत्रण के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग, तीन पुलिसकर्मी घायल

सुईथाकलां।
मो. आसिफ
तहलका 24×7
                   जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में हुई मारपीट के दौरान जमकर ईंट-पत्थर चले। बीच-बचाव में पहुंची पुलिस को भी लोगों ने घेर लिया। स्थिति पर नियंत्रण करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सूचना पर शाहगंज एसडीएम, सीओ ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के गैरवाहं गांव निवासी निनकू यादव, नरसिंह यादव और जमींदार राजभर के बीच जमीनी विवाद वर्षों से चला आ रहा है। विवादित जमीन पर कब्जे को लेकर दो जून को भी नरसिंह यादव और निनकू यादव के बीच विवाद हुआ था। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।
रविवार की शाम फिर इसी बात को लेकर ये लोग आमने-सामने हो गए।जानकारी होने पर सरपतहां थाने के एसआई राम विलास हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि सुलह-समझौता कराने के दौरान एसआई ने सविता राजभर को थप्पड़ जड़ दिया, जिससे वो कुछ देर के लिए अचेत हो गईं। इसे लेकर ग्रामीण पुलिस पर पैसे लेकर दूसरे पक्ष की मदद का आरोप लगाते हुए पथराव करने लगे जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई जिसमें तीन पुलिस कर्मी घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सराय मोहिद्दीनपुर लाल बहादुर सिंह ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए तीन राउंड फायरिंग की। इससे वहां भगदड़ मच गई। कुछ ही देर में एसडीएम राजेश वर्मा, सीओ अंकित कुमार सर्किल के सभी थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ईंट-पत्थर चलाने वालों को चिह्नित करने में जुट गई है। कई लोग घर से फरार बताए जा रहे हैं।

सीओ शाहगंज अंकित कुमार ने कहा कि मारपीट की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। विवाद के दौरान उग्र लोगों ने पुलिस पर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए थे। स्थिति पर नियंत्रण के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। उपद्रवियों को चिह्नित किया जा रहा है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं एसडीएम राजेश वर्मा ने कहा कि विवादित भूमि पर कई खातेदार हैं। इसमें ग्राम समाज का भी हिस्सा है। चकबंदी न होने के कारण यह अलग नहीं हो पाई थी। फिलहाल सोमवार को पैमाइश कराकर ग्राम समाज की जमीन अलग कराई जाएगी दोषियों पर कार्रवाई होगी। 

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37260411
Total Visitors
808
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले

तेजस्वी की तबीयत बिगड़ी, व्हील चेयर पर एयरपोर्ट से निकले पटना।  तहलका 24x7                  लोकसभा...

More Articles Like This