23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बची जान

जौनपुर : जमीनी विवाद में चली गोली, बाल-बाल बची जान

करंजाकला।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट चली गोलियां, सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में जमीन बंटवारा को लेकर राय साहब यादव एंव मुन्ना यादव में कई दिनों से विवाद चल रहा था मंगलवार सुबह राय साहब यादव और मुन्ना यादव में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया इसी बीच मुन्ना यादव ने देशी तमंचा से राय साहब यादव के ऊपर फायर झोंक दिया।

इस दौरान झगड़े को शांत कराने के लिए पहुंची अनीता यादव को गोली छूकर पार हो गई। गोली की आवाज सुनते ही सब लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। थोड़ी देर बाद इसकी सूचना ग्रामीणों ने सरायख्वाजा पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू किया और घायल को इलाज के लिए भेजा। राय साहब की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है। थाना प्रभारी देवानंद ने बताया कि राय साहब यादव की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196859
Total Visitors
654
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This