26.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : जहां भी जाना हमेशा कर्तव्य के प्रति रहना ईमानदार- डॉ गीता यादव

जौनपुर : जहां भी जाना हमेशा कर्तव्य के प्रति रहना ईमानदार- डॉ गीता यादव

# एम.ए. अंतिम वर्ष की विदाई समारोह में आँखे हुई सजल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर के पीजी बिल्डिंग स्थित राजनीति विज्ञान के एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओ ने एम.ए. अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया। उक्त कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उक्त महाविद्यालय विभागाध्यक्ष डॉ. गीता यादव रही।
कार्यक्रम की शुरुआत विभागाध्यक्ष डॉ गीता यादव ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वहीं वैशाली पाण्डेय ने स्वागत व सरस्वती वन्दना कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। विदाई समारोह के उपलक्ष्य में कॉलेज की छात्र-छात्राओ (राजनीति विज्ञान) ने विभिन्न प्रकार की शेरों शायरी, हास्य कविता, नाटक, गीत व हास्य जैसी कार्यक्रम भी किये। विभिन्न फिल्मी गानों पर छात्राओं ने एक से बढ़कर एक डांस किया। जिस पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विभागाध्यक्ष गीता यादव ने कार्यक्रम का आयोजन के लिए धन्यवाद देते हुए उज्ववल भविष्य की कामना किया। उन्होंने आगे कहा कि हमारे द्वारा सींचे गए बच्चे जब किसी क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम रोशन करते है तो बहुत ही सुकून मिलता है की जीवन मे इससे बड़ी और क्या खुशी हो सकती है।
आप सब अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ाते हुए नेट/जेआरएफ कर अपने नई ऊंचाइयों तक पहुँचे। इसके अलावा आप सब जहां भी जाएं जिस काम के लिए जाएं हमेशा उसके प्रति ईमानदार रहना। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्राध्यापक डॉ. पंकज कुमार गौतम ने कविता जिन्दगी को जीने का नया हुनर सीख रहा…है के माध्यम से छात्र – छात्राओं को गुदगुदाया। कार्यक्रम को डॉ. प्रशांत द्विवेदी, जे.पी. मौर्या व दिनकर ने सम्बोधित किया।
फेयरवेल पार्टी के अंतिम क्षणों में कॉलेज के राजनीति विज्ञान के काफी होनहार छात्र-छात्राओ की विदाई के समय आँखे नाम हो गयी, तथा अंतिम वर्ष की बच्चों ने भी जाते हुए बच्चों की यादो में मायूस हो गये। कार्यक्रम में हुए विभिन्न प्रोग्राम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मिस फेयरवेल रसना सोनी व अनुज श्रीवास्तव को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। जिसको अतिथि ने मेडल देकर सम्मनित किया। उक्त कार्यक्रम का संचालन नवनीत व विनय सोनकर ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान मुख्य रूप से सुरेश कुमार, साक्षी सोनी व अन्नू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37196191
Total Visitors
668
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This