जौनपुर : जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रासिंग पार कर रहे लोग
मुंगरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 नगर में सुरक्षा के लिए बनाए गए रेलवे फाटक की उपयोगिता को दरकिनार कर लोग फाटक बंद होने के बावजूद अपनी जान जोखिम में डालकर दोपहिया वाहन को फाटक पार करा रहे है। इन लोगों को न अपनी जान की परवाह है और न ही पुलिस का डर है। वहां पर तैनात पुलिस भी इस दृश्य को देख कर बेबस हो जा रही है।
दोपहिया वाहन जल्दबाजी में अपनी जान को जोखिम में डालकर बंद फाटक के नीचे से अथवा साईड से रेलवे लाइन पार करने में बाज नही आते। नतीजा यह है कि लोग अपनी जान व नियमों को ताक पर रख कर बिना किसी भय के बंद फाटक को पार करते रहते है। ऐसे में समय रहते हुए अगर प्रशासन नहीं चेता तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। इसके चलते पहले भी कई हादसा हो चुका है।