जौनपुर : जितना कम होगा मृदा प्रदूषण, उतना ज्यादा होगा उत्पादन
# नैनो यूरिया तरल आधारित किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन
सुजानगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
क्षेत्र के सुजानगंज विकास खंड के परिसर में बुद्धवार को सहकारिता विभाग और इफ्को की संयुक्त पहल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे किसानों को कम से कम फर्टिलाइजर का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया और फर्टिलाइजर के स्थान पर इफ्को नैनो यूरिया तरल का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।आए हुए किसानों और किसान सचिवों को नैनो यूरिया का प्रयोग करने और अधिक से अधिक लोगो को प्रेरित करने के लिए कहा गया। इसमें आए हुए विभिन्न अधिकारियों ने जानकारी प्रदान की और इसके सही प्रयोग करने के तरीके को समझाया।

















