जौनपुर : जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक से विधायक ने की औपचारिक मुलाकात
# नगर में ब्लड बैंक स्थापित करने के लिए डॉ जेपी दूबे का जताया आभार
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक के नक्शेकदम पर चल रहे स्थानीय विधायक रोजाना कहीं न कहीं औचक निरीक्षण कर रहे हैं तो वहीं बेहतर सुविधाओं के लिए जिम्मेदार व संभ्रांतजनों से औपचारिक मुलाकात कर सुझाव भी ले रहे हैं।
इसी कड़ी में शुक्रवार की अपराह्न स्थानीय विधायक रमेश सिंह अपने लाव- लश्कर के साथ नगर के आरके हॉस्पिटल एण्ड ब्लड कंपोनेंट सेंटर पहुंच कर जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ जेपी दूबे से औपचारिक मुलाकात की। मुलाकात से पूर्व हास्पिटल परिसर में बने हनुमान मंदिर पर मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया।


















