जौनपुर : जिले की 75 उचित दर की दुकानों को किया जाएगा माडल शाप 

जौनपुर : जिले की 75 उचित दर की दुकानों को किया जाएगा माडल शाप 

# दुकानों को चिन्हित करने के लिए गठित की गयी टीम 

बदलापुर। 
दीपक श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
           आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के तहत जिले की 75 उचित दर की दुकानों को माडल शाप के रूप में विकसित किया जाएगा। ग्राम पंचायतों में दुकानों के चिन्हीकरण के लिए उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय टीम का गठन किया गया है।टीम में खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर क्षेत्र, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, पूर्ति निरीक्षक सदस्य तथा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी संयोजक होंगे। यह जानकारी खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव तथा पूर्ति निरीक्षक अजय शाहनी ने दी है।
अधिकारी द्वय ने बताया कि चिन्हित उचित दर दुकानों को ऐसे स्थान पर व्यवस्थित किया जाना है जहाँ खाद्यान्न पहुंचने में कोई कठिनाई न हो तथा जनता बिना भेद भाव तथा बाधा के पहुंच सके। शासन की मंशा के मुताबिक राशन विक्रेता के आर्थिक संसाधन अत्यंत सीमित है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाएं तथा शहरी क्षेत्रों में नगर पंचायत अपनी श्रोतों से राशन की दुकानों का निर्माण कराएगी। जिनमें खाद्यान्न की रख-रखाव तथा लाभार्थियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र होंगे। इन दुकानों का क्षेत्रफल कम से कम 225 वर्ग फीट होगा। जिससे राशन का खाद्यान्न उचित प्रकार से रखा जा सके और निरीक्षण के समय बोरों को आसानी से गिना जा सके।
इन दुकानों में पर्याप्त प्राकृतिक प्रकाश होना चाहिए दुकान के सामने 100 फीट का एक बरामदा होगा जो लाभार्थियों के लिए प्रतीक्षा क्षेत्र के रूप में उपयोग में लाया जा सके। राशन कार्ड धारकों की चार हजार यूनिट पर एक दुकान का निर्माण किया जाएगा। यह निर्माण ग्रामीण क्षेत्र में यथासंभव पंचायत भवन एवं शहरी क्षेत्रों में सामुदायिक भवन के नजदीक स्थान की उपलब्धता के आधार पर स्थापित किया जाएगा। ग्राम पंचायत के चिन्हीकरण के उपरांत दुकान का निर्माण निर्धारित मानक के अनुरूप भूमि का आवंटन तहसील स्तर से सुनिश्चित किया जाएगा। खण्ड विकास अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशन पर माडल शाप के लिए कार्यवाही प्रचलन में है।
Previous articleजौनपुर : दबंगो ने पिता-पुत्र एंव माँ को पीटकर किया घायल
Next articleजौनपुर : आपत्तिजनक स्थिति में मिलने पर मामा ने भांजे को पीटा 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?