जौनपुर : दबंगो ने पिता-पुत्र एंव माँ को पीटकर किया घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जलालपुर क्षेत्र के शघंईपुर (बाबा बाजार) गांव में पुराने विवाद को लेकर दबंगों ने पिता-पुत्र एंव माँ को पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। भुक्तभोगी ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।उक्त गांव निवासी अरविंद चौहान का पुत्र प्रद्युम्न चौहान अपने खेत मे पानी दे रहा था।उसी समय गांव के पांच युवक वहां पहुंचे और उन लोगों ने बिना कारण ही प्रद्युम्न को मारना पीटना शुरू कर दिया।

वह शोर मचाते हुए घर की तरफ भागा। आवाज सुनकर उसकी मां पुष्पा चौहान, पिता अरविंद भी वहां पहुंच गए।उक्त पांचों लोगों ने तीनों को जमकर पीटा। पुष्पा तथा अरविंद का सिर फट गया।एम्बुलेंस से सभी घायल नेहरू नगर सामुदायिक केंद्र गए।जहां सभी का उपचार किया गया। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष जलालपुर जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित रात को आया था। तहरीर दिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख कर मेडिकल कराया जा रहा है।















