जौनपुर : जुमे की नमाज से पूर्व दरगाह पर आयोजित की गई बैठक
खुटहन। संतलाल सोनी तहलका 24×7 क्षेत्र अंतर्गत गौसपीर दरगाह पर शुक्रवार को जुमे की नमाज से पूर्व थानाध्यक्ष राणा प्रताप यादव की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक कर प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की गई।
उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि भारत देश त्योहारो का देश कहा जाता है। यहां सभी धर्म संप्रदाय के लोग एक साथ रहकर एक दूसरे के त्योहार में शामिल होकर आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा देते है। उन्होंने आह्वान किया कि गत वर्षो की तरह इस वर्ष भी त्योहार का हर्षोल्लास मनाए। कोई नयी रीति या परंपराए नहीं चलायी जानी चाहिए। ऐसी कोई गड़बड़ी मिली तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर सुरेश चंद्र यादव, असलम, राजमहातिम यादव, अलाउद्दीन, नौशाद आदि लोग मौजूद रहे।