जौनपुर : जेल में बिताई गई अवधि से दुष्कर्म आरोपित किया गया दंडित
# 7 वर्ष 10 माह से जेल में था बंद था आरोपित
# सरसों काटने गई किशोरी से 7 वर्ष पूर्व किया था दुराचार
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र निवासी किशोरी से 7 वर्ष पूर्व दुष्कर्म करने के आरोपित सेनापति निषाद को अपर सत्र न्यायाधीश काशी प्रसाद सिंह यादव ने जेल में बिताई गई अवधि से दंडित किया आरोपित 7 वर्ष 10 माह 16 दिन से जेल में था।घटना की प्राथमिकी पीड़िता के पिता ने खुटहन थाने में दर्ज कराया था। अभियोजन के अनुसार 12 मार्च 2014 को वादी काम करने गया था तथा उसकी पत्नी अपने बहन के यहां गई थी।
















