जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति ने धूमधाम से मनाया “सावन आयो रे”
# हरियाली तीज सेलिब्रेशन, मेहंदी प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का हुआ आयोजन
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
महिला उद्यमियों की संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति ने गुरुवार को हरियाली तीज सेलिब्रेशन, मेहंदी प्रतियोगिता एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सदरूद्दीनपुर गांव में संपन्न कराया गया। विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया।

अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि हरियाली तीज का कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जेसी आशा गुप्ता और विशिष्ट अतिथि जेसी गीता मुन्नी जायसवाल रहीं। कार्यक्रम का संचालन अलका गुप्ता ने किया। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाली सदस्यों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वातावरण को शुद्ध करने के लिए नीम के पौधे का रोपण किया गया।


















