जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति की जेसी वीक चेयरमैन बनी डॉ मारिया शेख

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज शक्ति की जेसी वीक चेयरमैन बनी डॉ मारिया शेख

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
               महिला उद्यमियों की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति द्वारा आयोजित होने वाले जेसी सप्ताह के लिए डॉ मारिया शेख को सप्ताह चेयरमैन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अध्यक्ष पूनम जायसवाल के नेतृत्व में आयोजित सामान्य बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि जेसीआई सप्ताह का आयोजन जेसी अभियान के संस्थापक सर हेनरी गीजेनबियर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व भर में किया जाता है।

इस सप्ताह में संस्था द्वारा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सामुदायिक क्षेत्र समेत युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए अनूठे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह सप्ताह 9 सितंबर से 15 सितंबर तक मनाया जायेगा और इस सप्ताह के दौरान नेतृत्व जेसी सप्ताह चेयरमैन डॉ मारिया शेख करेंगी। बैठक में उपस्थित संस्था की सभी सदस्यों ने डॉ शेख का माल्यार्पण कर स्वागत किया।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी, रीता जायसवाल, सचिव संगीता जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रद्धा सोनी समेत तमाम पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहीं।
Previous articleजौनपुर : शरारती तत्व कर रहे हैं कुलपति की फर्जी आईडी से व्हाट्सएप चैटिंग
Next articleसुल्तानपुर : कवि जटायु की रचनाएं हैं लोक चेतना से भरी हुई- अंजनी कुमार सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?