जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने जरूरतमंदों में बांटे 180 कम्बल
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने गुरुवार को गरीब बस्तियों में जाकर मजलूमों और जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया। भीषण ठंड को ध्यान में रखते हुए संस्था ने 180 कम्बल बांटे ।

संस्था के अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने बताया कि संस्था के उद्देश्यों में गरीबों और मजलूमों की जरूरत पूरा करना भी शामिल है। इसी के तहत संस्था के सदस्यों ने नगर के जौनपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के बगल बस्ती में और फैजाबाद रोड व आजमगढ़ रोड पर खानाबदोशों की बस्ती में कम्बल वितरण किया।


















