जौनपुर : भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया महिला संपर्क अभियान
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रागिनी सिंह के नेतृत्व में महिला मोर्चा ने डाक बंगले के पीछे सोनकर बस्ती में आधी आबादी के बीच जाकर संपर्क अभियान चलाया। उन्होने लाभांवित परिवारों में पहुंचकर सरकारी विभिन्न योजनाओं प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, उज्ज्वला योजना, शुकन्या योजना, निशुल्क सरकारी खाद्यान्न वितरण आदि के विषय में जानकारी दी और विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार बनने पर जन कल्याणकारी प्रत्येक योजना का लाभ और अधिक लोगों को मिलेगा।


















