जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने मजदूरों को बांटा गमछा

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने मजदूरों को बांटा गमछा

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   नगर की सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज संस्कार ने विश्व मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूरों को गमछा वितरित किया। संस्था द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन सबरहद गांव में किया गया।
अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कहा कि देश के विकास में श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। मजदूर ही वह तबका का जिसके श्रम की वजह से चहुमुंखी विकास को गति मिलती है। विश्व मजदूर दिवस पर श्रमिकों के सम्मानित करने के लिए गमछा का वितरण किया गया। इस भीषण गर्मी से ज्यादा दिक्कत कड़ी धूप में काम कर रहे श्रमिकों को हो रही है। इसी को देखते हुए संस्था ने मजदूरों को गमछा बांटने का फैसला किया। पूर्व अध्यक्ष शाहिद नईम ने कहा कि कड़ी धूप के मजदूर का सबसे नजदीकी साथी उसका गमछा ही होता है जो उसे धूप के साथ साथ पसीने से भी निजात दिलाता है।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जेसी गुलाम साबिर, जेसी एखलाक खान, जेसी पंकज सिंह, जेसी फजले ईलाही, जेसी रजा हुसैन, जेसी जरियाब बेग, जेसी प्रेम प्रकाश, जेसी सेराज आतिश, जेसी मिन्हाज एराकी, जेसी साकिब खान, जेसी नसीम अहमद और जेसी तारिक एराकी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : धार्मिक आयोजन व सहभोज के साथ महिला दरोगा की हुई विदाई
Next articleजौनपुर : देश और संस्कृति को एक सूत्र में बांधती है हिंदी- प्रो पातंजलि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?