जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने आयोजित किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता

जौनपुर : जेसीआई शाहगंज सिटी ने आयोजित किया मटकी फोड़ प्रतियोगिता

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कस्बे के पुराना चौक मोहल्ले में शुक्रवार रात श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर इस प्रतियोगिता का आयोजन सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने किया।प्रतियोगिता का खिताब बजरंग दल की टीम ने जीता, जबकि युवा मानस समिति की टीम उपविजेता रही।

अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने बताया कि संस्था द्वारा पांचवी मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित हुई। तीन चरणों में चले मुकाबले में ईशान राम जायसवाल की अगुवाई वाली बजरंग दल की टीम ने एक सेकेंड के फासले से खिताब पर कब्जा जमाया। विजेता टीम को शील्ड और 11100 रुपए की इनामी राशि दी गई। उपविजेता रही योगेश मोदनवाल की अगुवाई वाली युवा मानस समिति की टीम को शील्ड और 5100 रुपए का इनाम दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रमेश सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
समापन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी । विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्य, डॉ सुधाकर मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, रविकांत जायसवाल, साकेत हर्बल पशु आहार से विनय दीक्षित, डॉ जेपी दुबे, सचिन वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ रफीक फारूकी आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। संचालन पूर्व अध्यक्ष अभिषेक अग्रहरि और रविंद्र दुबे ने किया। निर्णायक की जिम्मेदारी दीपक जायसवाल और अविनाश जायसवाल ने निभाई। कार्यक्रम संयोजक कार्तिक अग्रहरि ने अंत में आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में संजय गुप्ता, दिवाकर मिश्रा, सर्वेश अग्रहरि, सचिव हिमांशु गुप्ता, निर्भय जायसवाल, धीरज जायसवाल, दीपक सिंह, देवी प्रसाद चौरसिया, अनूप सेठ, सुमंग साहू, राम अवतार अग्रहरि, विवेक सोनी, अश्विनी यादव, आदित्य अग्रहरि, रोमिल अग्रहरि, सुमित अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सुख शांति एवं समृद्धि के प्रतीक हैं श्रीकृष्ण- प्रो. भास्कर
Next articleजौनपुर : गूजरताल पर मत्स्य बीज वितरण का काम शुरू
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?