जौनपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा बालू मंडी पर छापा

जौनपुर : ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मारा बालू मंडी पर छापा

# छापेमारी में 61 अवैध ओवरलोड ट्रकों को किया सीज

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अवैध ओवरलोडेड वाहनों और बालू मंडी में अवैध तरीके से ओवरलोडिंग कर ट्रकों द्वारा बेची जा रही बालू के खिलाफ मिली शिकायत पर जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल व आरटीओ विभाग द्वारा शुक्रवार की प्रातः बालू मंडी पर छापेमारी कर ओवरलोडिंग 28 ट्रकों को पकड़ा है।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कार्रवाई करते हुए सभी ट्रकों पर जुर्माना लगाते हुए सील कर दिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि बराबर शिकायत मिल रही थी कि ट्रकों पर ओवर लोडिंग का खेल हर रोज चल रहा है। उसी को संज्ञान में लेते हुए आज खनन विभाग द्वारा 33 व आरटीओ विभाग द्वारा 28 ट्रकों का चालान करते हुए सीज किया गया है। प्रत्येक ट्रकों पर 20 से 25 टन ओवरलोड सामान लादा पाया गया है। इस तरह की कार्यवाही लगातार चलती रहेगी। अन्य जो मंडी जहां इस तरह का काम चल रहा है उस पर भी जानकारी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleजौनपुर : प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को दिया जाएगा बढ़ावा- गिरीश यादव
Next articleजौनपुर : झूठी निकाली अपहरण की सूचना
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?