जौनपुर : झूठी निकाली अपहरण की सूचना
# 12 घण्टे के अन्दर तथाकथित अपहृत को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
बक्शा थाना क्षेत्र के ग्राम चितावा निवासी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र पुत्र त्रिवेणी मिश्र ने 31 मार्च 2022 को महराजगंज थाने पर सूचना दी गयी कि मेरा पुत्र अनुज मिश्र उम्र 17 वर्ष महादेव पब्लिक स्कूल मिर्षदपुर कक्षा 9 का छात्र है, आज सुबह 8:30 बजे प्रत्येक दिन की भांति स्कूल के लिए निकला था तथा 4.15 बजे तक पर घर नहीं वापस आया तो उसकी खोजबीन शुरू किए लगभग 5:00 बजे उसकी साइकिल सरकारी अस्पताल गौरा कला मार्ग पर पोखरे के पास खड़ी मिली और उसका कुछ पता नहीं है।



















