जौनपुर : झाड़ी में मिले नवजात को पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा

जौनपुर : झाड़ी में मिले नवजात को पुलिस ने चाइल्ड केयर को सौंपा

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत अंगुली गाँव के यादव बस्ती के पास झाड़ियों में फेंका मिला नवजात को पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद चाइल्ड केयर के जिला समन्वयक को सौंप दिया। गौरतलब है कि उक्त नवजात रविवार को झाड़ी में फेंका मिला था। उसे इसी गांव निवासी निसंतान गुलाबी देवी लालन पालन के लिए अपने घर ले गयी थी। इसकी जानकारी होने पर उनके घर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अश्विनी दूबे ने शिशु को कब्जे में लेकर एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहाँ उसे पूरी तरह से स्वास्थ्य बताया गया।
ज्ञात हो कि गाँव के कुछ लड़के भोर में उसी रास्ते पर दौड़ लगा रहे थे। तभी उन्हें झाड़ियो के भीतर से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। वे मोबाइल की रोशनी में उसे तलाशते झाड़ी के भीतर पहुँचें तो वहाँ नवजात औंधे मुंह पड़ा रो रहा था। उसे गोंद में उठाकर गर्म कपड़ों से ढक चिकित्सक के यहां ले जाया गया। जहाँ पहुंचे एक निसंतान दंपति ने उसे अपना लिया था।
Previous articleजौनपुर : विशेष सचिव पशुधन ने किया सीएचसी का निरीक्षण
Next articleजौनपुर : जनपद के सभी बीडीओ को कृषि विज्ञान केन्द्र पर दिया गया प्रशिक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?