जौनपुर : टीचर सेल्फ केयर टीम जौनपुर ने सांसद व डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर : टीचर सेल्फ केयर टीम जौनपुर ने सांसद व डीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                टीचर सेल्फ केयर टीम TSCT के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व सांसद श्याम सिंह यादव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर परिषदीय बेसिक शिक्षकों को सामूहिक बीमा सुविधा प्रदान करने की मांग की।टीचर सेल्फ केयर टीम के संयोजक अरविंद कुमार यादव ने कहा कि हम सभी उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन संचालित परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में चल रही परिषदीय शिक्षकों के सामूहिक बीमा की व्यवस्था वर्ष 2014 से बंद है।

अभी हाल ही में कोरोना की वजह से लगभग 2100 शिक्षकों की मृत्यु हुई।लेकिन सामूहिक बीमा से आच्छादित न होने के कारण दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उनके परिवारों को कोई भी सहायता राशि नहीं मिल सकी। श्री यादव ने कहा कि इस शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को कम से कम 50 लाख रुपये की बीमा राशि से आच्छादित किया जाय। इस शिक्षक दिवस के अवसर पर पूरे प्रदेश भर के शिक्षकों का यही सबसे बड़ा सम्मान होगा।इस मौके पर इंदु प्रकाश यादव, लोकेश मौर्य, रजत श्रीवास्तव, अनिल गौतम, अनिल यादव, अजीत यादव, राजेन्द्र उपाध्याय, अशोक पाल, अश्वनी पाल, संजय विश्वकर्मा अखिलेश मौर्या आदि शिक्षक उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : दूषित जलापूर्ति को लेकर नगर वासियों ने किया प्रदर्शन व सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : खेतासराय के मोटर मैकेनिक की भदोही में सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?