जौनपुर : दूषित जलापूर्ति को लेकर नगर वासियों ने किया प्रदर्शन व सौंपा ज्ञापन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
नगर पंचायत कजगांव कार्यालय पर जल निगम द्वारा दूषित जलापूर्ति से आक्रोशित नगर वासियों ने कार्यालय पर प्रदर्शन करके ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नगर वासियों ने बताया कि उक्त नगर पंचायत के अंतर्गत रहने वाले लोगों को जल निगम के द्वारा जो पानी सप्लाई किया जाता है वह पूरी तरह से दूषित होने के कारण लोग डायरिया जैसे तमाम बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।

लोगों ने यह भी कहा कि जल निगम की इस पानी सप्लाई में दूषित पानी के साथ-साथ कचरा भी आता है। यह पानी पीने योग्य नहीं रहता है और ना ही नहाने योग्य रहता है लोग मजबूर होकर इस दूषित पानी का प्रयोग कर रहे हैं। पाइप लाइन जगह-जगह टूटने से पानी दूषित होता है। इस समस्या के बारे में कई बार नगर पंचायत के अधिकारी व कर्मचारियों को अवगत कराया लेकिन नगर पंचायत के जिम्मेदारों के कान पर जूं नहीं रेंग रही है।


















