जौनपुर : खेतासराय के मोटर मैकेनिक की भदोही में सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

जौनपुर : खेतासराय के मोटर मैकेनिक की भदोही में सड़क हादसे में मौत, साथी घायल

# बाइक से दोनों जा रहे थे मां विन्ध्यवासिनी धाम दर्शन के लिए

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के गोधना गांव निवासी एक युवक की सोमवार को भदोही में सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजन मृतक के शव और घायल युवकों लेकर रात में घर चले आए। खेतासराय पुलिस को सूचना देने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
                                                (मृतक चन्द्रशेखर की फाइल फोटो)
जानकारी के अनुसार गोधना गांव निवासी 34 वर्षीय चंद्रशेखर राजभर पुत्र खुद्दीराम और 35 वर्षीय मनीष गौड़ पुत्र कमलेश सोमवार को बाइक से विंध्याचल दर्शन करने जा रहे थे। दोपहर में भदोही में रेलवे क्रासिंग के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकट के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर शाम तक परिजन भी अस्पताल पहुंचे। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर की हालत बिगड़ने पर डाक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन दोनों घायलों को वाराणसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही चंद्रशेखर की मौत हो गई। परिजन मृतक के शव और घायल युवक को लेकर रात्रि में घर चले आए। घायल मनीष को खेतासराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सुबह मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए ग्राम प्रधान के साथ थाने पहुंचे। चंद्रशेखर घर के निकट गोरारी बाजार में मोटर मैकेनिक का काम करता था। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। पूरा गांव मर्माहत है।
Previous articleजौनपुर : टीचर सेल्फ केयर टीम जौनपुर ने सांसद व डीएम को सौंपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : शिक्षक समाज का दर्पण होता है- डॉ लक्ष्मी सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?