जौनपुर : ट्रांसफार्मर पर चढ़े विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रांसफार्मर पर चढ़े विक्षिप्त युवक की दर्दनाक मौत

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के कछरा गांव निवासी युवक गुरूवार की सुबह नई आबादी मोहल्ला स्थित सेंट थामस मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर पर अचानक चढ़ गया। जिसकी करेंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जाता है।

उक्त गांव निवासी नीरज यादव (30) पुत्र स्व. जोगेन्दर मानसिक रूप से काफी समय से बीमार चल रहा था। गुरूवार की सुबह करीब 11 बजे वह नगर के नई आबादी मोहल्ला से गुजर रहा था कि अचानक वह सेंट थामस मोड़ पर लगे ट्रांसफार्मर पास पहुंच कर उस पर चढ़ गया। जो ट्रांसफार्मर में प्रवाहित करेंट की चपेट में आने से मौके पर मौत हो गई। सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बिजली आपूर्ति रोककर युवक को ट्रांसफार्मर से नीचे उतारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन कोतवाली पहुंचे।
Previous articleजौनपुर : प्रवर्तन दल ने दो वाहन किए सीज, 48 का काटा चालान
Next articleजौनपुर : कार की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?