शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो के उत्तरीय छोर पर एक अधेड़ महिला की भेष भूषा में ट्रेन से कटा शव यात्रियों ने देखा तो इसकी सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे मऊ जा रही ट्रेन संख्या 15025 आनंद विहार एक्सप्रेस ट्रेन से स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो के उत्तरीय छोर पर एक अधेड़ व्यक्ति महिला की भेष भूषा में ट्रेन से कटा शव देखकर यात्री घबड़ा गये। जिसकी सूचना रेल यात्रियों ने जीआरपी पुलिस को दिया। जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी। जीआरपी द्वारा युवक की शिनाख्त विरेन्द्र कुमार (45) पुत्र बुधिराम निवासी आजमगढ़ जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा पिपरी बताया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर जीआरपी चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि एक महिला की भेष भूषा में अधेड़ व्यक्ति का ट्रेन से कटा शव पाया गया है। जो प्रथम दृष्टया किन्नर प्रतीत होता है। जांचकर उचित कार्रवाई की जा रही है।