जौनपुर : ट्रेन के सामने छलांग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर : ट्रेन के सामने छलांग लगाने का आरोपी गिरफ्तार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 बीते छह जनवरी को ट्रेन के सामने छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक को आरपीएफ ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।क्षेत्र के लतीफपुर कोपा गांव निवासी मो. अजीम (23) पुत्र अब्दुल अजीज बिलवाई स्टेशन के समीप सद्भावना एक्सप्रेस ट्रेन के सामने छह जनवरी की सुबह छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।

ट्रेन के ड्राइवर ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए इमर्जेंसी ब्रेक लगाकर युवक की जान बचाई। ड्राइवर ने मामले की सूचना कंट्रोल को दी। मौके पर पहुंची आरपीएफ पुलिस युवक की पहचान में लगी रही। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज करते हुए न्यायालय भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : सरपतहां पुलिस ने पैरा मिलिट्री फ़ोर्स के साथ किया फ्लैग मार्च
Next articleजौनपुर : श्रीराम जानकी मंदिर से तीन अष्टधातु की मूर्तियां चोरी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?