जौनपुर : ट्रेन से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र अंतर्गत पचवर अंडर पास के ऊपर से गुजर रही रेलवे लाइन पर सोमवार की शाम लगभग 6 बजे जौनपुर से औड़िहार की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन के कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

तहलका प्रतिनिधि के अनुसार हिमांशु पुत्र महेंद्र 19 वर्ष निवासी खेपतपुर पचवर अंडर पास के ऊपर से गुजर रही ट्रेन के कटकर अपनी इष्ट लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस शव को अपने कब्जे में लिया। घटना की जानकारी जब परिवार को हुई तो परिवार में मातम का माहौल छा गया।
















