जौनपुर : ट्रेन से टोटी चुराने वाला चोरी की टोटियों संग धराया

जौनपुर : ट्रेन से टोटी चुराने वाला चोरी की टोटियों संग धराया

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               गोदान एक्सप्रेस ट्रेन से नलकूप की टोटी चुरा रहे युवक को आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मडियाहूं तहसील के भंडरिया टोला निवासी फारुख पुत्र जमील गुरुवार को मुम्बई से आ रही गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में जंघई रेलवे स्टेशन से चढ़कर रिजर्वेशन कोच के कई बोगियों मे लगे नलकूप की टोटी बेचने के नियत से निकाल कर बैग में रखा हुआ था। यात्रियों की सूचना पर सफर के दौरान शक के संदेह से आरपीएफ के जवानों ने युवक की तलाशी लिए तो उसके पास से 14 नल की टोटी बरामद हुई। आरोपित को आरपीएफ पुलिस ने शाहगंज रेलवे स्टेशन पर उतरकर कर रेलवे एक्ट अधिनियम की धारा में मुकदमा पंजिकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया ।
Previous articleजौनपुर : नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का हुआ भव्य स्वागत
Next articleजौनपुर : एम्बुलेंस में महिला ने बच्ची को दिया जन्म, जच्चा-बच्चा सुरक्षित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?