जौनपुर : डीएम ने किया कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक

जौनपुर : डीएम ने किया कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षात्मक बैठक

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कोविड-19 टीकाकरण की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में विकास खण्डवार समीक्षा की।उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि जिन टीमों का प्रदर्शन कम है उनके साथ समन्वय रखते हुए सक्रियता बढ़ायें और प्रत्येक टीम लगभग 200 से अधिक लोगो को टीकाकरण कराये।

जिलाधिकारी ने कहा कि टीकाकरण की डाटा फीडिंग आनलाइन पोर्टल पर शीघ्र करा लें और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 से 18 वर्ष के युवाओं का टीकारण अभियान चलाकर कराये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि पहला और दूसरा डोज शीघ्र लगवाते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण की उपलब्धि हासिल करे। दूसरे डोज के 9 माह के पश्चात ही प्रिकाॅशनरी डोज ली जाय। इस अवसर पर समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Previous articleअब हर साल 23 जनवरी से शुरू होगा गणतंत्र दिवस का जश्न
Next articleजौनपुर : अवैध कच्ची देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?