जौनपुर : डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में चली गोली
# आधे दर्जन लोग हुए घायल, पुलिस की मौजूदगी में हुआ सिन्दूरदान
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के नरायनपुर गांव में मंगलवार की रात एक बारात में डीजे पर नाचने को लेकर घराती और बराती पक्ष में जमकर मारपीट हो गयी। इसी दौरान किसी पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। जिससे दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पंहुची पुलिस ने लोगों को शान्त कराया, इसी बीच मौका पाकर उत्पात मचा रहे युवक फरार हो गये। सिन्दूरदान होने तक पुलिस मौके पर मौजूद रही।

















