23.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

जौनपुर : डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल

सुईथाकलां।
मो आसिफ
तहलका 24×7
              सरपतहां थाना क्षेत्र में रामनगर के समीप डीसीएम की चपेट में आने से बाइक सवार 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो अन्य साथी घायल हो गए। युवक इलाहाबाद विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन कर रहा था और अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। घायल साथियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने डीसीएम और चालक को हिरासत में ले लिया है।
                                                  मृतक राज विश्वकर्मा (फाइल फोटो)
रूधौली गांव निवासी राज विश्वकर्मा पुत्र अशोक विश्वकर्मा अपने दो साथियों सौरभ शुक्ला (25) पुत्र रघुपति शुक्ला और सचिन तिवारी (19) पुत्र संजय तिवारी के साथ शाहगंज से वापस घर लौट रहा था। बताते हैं कि लखनऊ बलिया राजमार्ग स्थित रामनगर- अरसियां मोड़ के पास आगे चल रही डीसीएम सामने जानवर आ जाने से अचानक अनियंत्रित हो गई और पीछे चल रही बाइक डीसीएम की चपेट में आ गई। हादसे में राज की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सौरभ और सचिंद्र बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को सुईथाकला स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मृतक राज के पिता अशोक विश्वकर्मा दिल्ली में रहते हैं। समोधपुर डिग्री कॉलेज से इंटरमीडिएट पास करने के बाद राज इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था और छुट्टियों में घर आया हुआ था। जवान इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। राज के घर में उसकी मां, दादी और एक छोटी बहन है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37197330
Total Visitors
651
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This