जौनपुर : डॉ केपी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर : डॉ केपी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व मंत्री स्व. डॉ केपी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिलाअध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने कहा कि डॉ केपी यादव की राजनीतिक जीवन की शुरुआत डॉक्टर लोहिया की विचारधारा से प्रेरित रहा। शुरुआती दौर में समाजवादी युवजन सभा, छात्र सभा फिर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और समाजवादी विचारधारा ही उनके जीवन का प्रभाव रहा।उनका मन डॉ राम मनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के विचारों को समर्पित था। चौधरी चरण के मौत के बाद राज नारायण से भी प्रभावित रहे डॉ केपी यादव समाजवादी पार्टी से जुड़ कर हमेशा गरीबों मजदूरों और किसानों के ऊपर हो रहे जुल्म के खिलाफ लड़ाई लड़ा करते थे।
दर्जनों बार पुलिस की लाठियां खाई 36 बार गिरफ्तारी दी और 12 बार जेल की रोटी भी खाई। वह देश और प्रदेश में उस समय चर्चा में आए जब 1997 में सपा बसपा गठबंधन टूटने के बाद मायावती ने बनारस के सीर गोवर्धन गांव की कीमती जमीन पर रविदास पार्क बनाने की योजना के विरुद्ध सफल किसान आंदोलन का हिस्सा बने। उनको शासन- प्रशासन धमकाकर फुसलाकर लालच देकर उस आंदोलन को तोड़ने के हर हथकंडे अपनाए लेकिन वह लक्ष्य एंव संकल्प से विचलित नहीं हुए परिणाम यह रहा कि हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री मायावती का शिलान्यास स्थल पर नाचता रहा मगर इतनी संख्याओं में वहां गांव की महिलाएं किसान प्रदर्शन कर रहे थे जिससे मजबूर होकर मुख्यमंत्री को भदोही जाना पड़ा। इस जंग को जीतने के बाद ज्यादा केपी यादव का कद ताकत समाज में काफी बढ़ गया।

वहीं उनके पुत्र विवेक रंजन यादव ने सभी का आभार वक्त करते हुए कहा कि पापा के संघर्षों को हमने देखा है उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर हम भी समाजवादी आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक लकी यादव, राजनरायन बिन्द, राजबहादुर यादव, अवधनाथ पाल, जितेन्द्र यादव, राकेश मौर्या, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, प्रमुख दीपचंद राम, यशवता यादव, राजेंद्र टाईगर, संन्दीप यादव, अनवारुल हक, लाल मोहम्मद रायनी, मनोज मौर्या, विजय सिंह बागी, श्रवण जयसवाल, राजेश यादव, शिवजीत यादव, प्रमोद यादव, रायसाहब यादव, पूनम मौर्या, मालती निषाद, सीमा खान, संचालन जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
Previous articleजौनपुर : बीए और एमए पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश एक सितंबर से
Next articleजौनपुर : 1500 मीटर की दौड़ में चंद्रशेखर ने मारी बाजी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?