जौनपुर : 1500 मीटर की दौड़ में चंद्रशेखर ने मारी बाजी

जौनपुर : 1500 मीटर की दौड़ में चंद्रशेखर ने मारी बाजी

# भरौली में हुआ खण्ड स्तरीय खेलकूद का आयोजन

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  शाहगंज ब्लाक के भरौली गांव स्थित खेल मैदान में बुधवार को खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 1500 मीटर की दौड़ में भरौली के चंद्रशेखर प्रथम तथा विपिन कुमार दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।प्रतियोगिता में बालिकाओं ने भी 100 मीटर और 200 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया। जिसमें नेवादा की श्वेता यादव को दोनों दौड़ में अव्वल रही।

जबकि मजडीहा की ऋष्टि और नंदिनी क्रमशः दूसरे स्थान पर रही। बालकों में 800 मीटर की दौड़ में सबरहद के अरुण और 400 मीटर की दौड़ में विपिन कुमार अव्वल रहे। लम्बी कूद में सबसे अधिक लम्बी कूद लगाकर जमदानीपुर के गोविन्द प्रथम स्थान पर रहे। ऊंची कूद में सबरहद के अरूण को पहला स्थान मिला। गोला प्रक्षेप में सोंधी के विकास यादव अव्वल रहे। वहीं कबड्डी में अरन्द की टीम ने भरौली को पराजित कर प्रतियोगिता में जीत दर्ज कराई। वालीवाल में सबरहद ने अरन्द को हराया।

खेल के समापन पर अम्बेडकर नगर के अवकाश प्राप्त जिला युवा कल्याण अधिकारी अखण्ड प्रताप यादव और जौनपुर के अवकाश प्राप्त जिला युवा कल्याण अधिकारी रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक जिला व्यायाम शिक्षक मनोज कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर गेम टीचर पंचम यादव, प्यारेलाल मौर्य, अनिल कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : डॉ केपी यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
Next articleजौनपुर : रोजगार मेले में 82 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?