जौनपुर : डॉ पालीवाल ने किया सिराज-ए-हिंद का नाम रोशन

जौनपुर : डॉ पालीवाल ने किया सिराज-ए-हिंद का नाम रोशन

# राष्ट्रीय स्तर पर हुई आनलाइन प्रतियोगिता में फहराया परचम

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की आनलाइन प्रतियोगिता में सफल होकर डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने पूरे भारत में सिराज-ए-हिंद जौनपुर का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि के चलते बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
गौरतलब हो कि विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर एक निजी कम्पनी द्वारा राष्ट्रीय स्तर की एक आनलाइन परीक्षा प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी थी। जिसमें पूरे देश के पशु चिकित्सकों ने प्रतिभाग किया था। क्षेत्र के राजकीय पशु चिकित्सालय अढ़नपुर में पदस्थ पशु चिकित्साधिकारी डॉ आलोक सिंह पालीवाल ने भी प्रतिभाग किया था। उक्त परीक्षा में डॉ पालीवाल ने देश में 10वां व प्रदेश तीसरा एंव पूर्वांचल में प्रथम स्थान लाकर जिले का नाम रोशन कर अपना परचम लहराया। उनकी इस उपलब्धि पर राजनारायण दूबे, नीरज सिंह, रवीन्द्र सिंह, राहुल राज मिश्रा, प्रमोद सिंह, श्रीपाल यादव समेत तमाम लोग बधाई देते नजर आए।
Previous articleजौनपुर : प्रेमी युगल ने किया आत्महत्या का प्रयास
Next articleजौनपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में आधा दर्जन घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?