जौनपुर : डॉ संजय निषाद बिकाऊ हो सकते हैं मैं तो कत्तई नहीं- डॉ सूर्यभान यादव

जौनपुर : डॉ संजय निषाद बिकाऊ हो सकते हैं मैं तो कत्तई नहीं- डॉ सूर्यभान यादव

# पैसा लेकर बैठने के अफवाह का डॉ सूर्यभान ने किया खण्डन

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  ज्यों-ज्यों विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है त्यों-त्यों आरोप-प्रत्यारोप, अफवाह और तंज के सहारे प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लग गए हैं। सभी प्रत्याशी येन-केन प्रकारेण मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए जद्दोजहद करते नज़र आ रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र में एक बात बड़ी तेजी से वायरल हो रही थी कि डॉ सूर्यभान यादव 2 करोड़ रुपये लेकर बैठ गये। यह अफवाह भारतीय जनता पार्टी एंव निषाद पार्टी के कोर वोटबैंक में तेजी से वायरल की गई जिससे डॉ सूर्यभान यादव के वोटबैंक में सेंधमारी की जा सके।
“तहलका 24×7” से विशेष बातचीत में डॉ सूर्यभान यादव ने बताया कि भाजपा और निषाद पार्टी के खेमे में एक अफवाह तेजी से वायरल की जा रही है कि डॉ सूर्यभान यादव को 2 करोड़ देकर बैठा दिया है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए डॉ सूर्यभान ने कहा कि बिकाऊ डॉ संजय निषाद हो सकते हैं लेकिन मैं कत्तई बिकाऊ नहीं हूं। करोड़ों में टिकट खरीदने वाला प्रत्याशी कभी भी समाज का विकास नहीं कर सकता वह सिर्फ अपना विकास करेगा। मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि किसी अफवाह में न पड़े, शाहगंज के हित के लिए जाति धर्म से ऊपर उठ कर सही प्रत्याशी का चुनाव करें जो शाहगंज के लिए हितकर हो। वहीं डॉ संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि निषाद पार्टी अपने मूल विचार से भटक गयी है। यही डॉ निषाद पहले कहा करते थे कि झौव्वा भर वोट पौव्वा पर बिकते हैं अब डॉ निषाद ने झौव्वा भर नोट लेकर पौव्वा भर वोट बेचने का काम किया है।
Previous articleजौनपुर : कार की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत
Next articleमो. हसन के प्राचार्य अब्दुल कादिर, उनके भाई सहित 4 के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दाखिल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?