जौनपुर : ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से दवा विक्रेताओं में मचा हड़कंप
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत थानागद्दी बाजार में ड्रग इंस्पेक्टर की छापेमारी से दवा विक्रेताओं में अफरा-तफरी मच गई।मेडिकल स्टोर के संचालक दुकान बन्दकर चाय पान की दुकान पर तफरी लेने लगे।
बुधवार की शाम जौनपुर से आये औषधि निरीक्षक चंद्रेश द्विवेदी ने थानागद्दी में जिलाधिकारी के आदेश पर अभियान चलाकर नकली दवाओं और नशीली दवाओं को ध्यान में रखकर मेडिकल स्टोरों पर दवाओं के निरीक्षण के लिए छापेमारी की। स्टॉक एवं क्रय विक्रय रजिस्टर का निरीक्षण किया।

छापेमारी के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर से जांच के लिए नमूने लिए गये। बंद मेडिकल स्टोर की फ़ोटो भी लिया गया। मेडिकल स्टोर संचालको को साक्ष्यों के साथ साथ क्रय विक्रय का विवरण लेकर जिला मुख्यालय पर बुलाया गया है। औषधि निरीक्षक द्वारा छापेमारी से मेडिकल स्टोर संचालको में हड़कम्प मच गया था।