बारात से लौटे युवक की छत से गिरकर मौत,परिवार में कोहराम
खेतासराय, जौनपुर।
डॉ. सुरेश कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सोंधी मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय छोटेलाल प्रजापति पुत्र तिलकधारी प्रजापति की छत से गिरकर मौत हो जाने से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ला निवासी प्रभात बिन्द की बारात बीती रात गई थी।

बारात में छोटेलाल प्रजापति भी शामिल हुए थे।देर रात बारात से वापस लौटने के बाद वह अपने घर पहुंचे और छत पर सोने चले गए।बताया जाता है कि रात में किसी समय वह अचानक छत से नीचे गिर गए।जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौत हो गई।सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजनों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मौत छत से गिरने के कारण हुई प्रतीत हो रही है,हालांकि मृत्यु के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।


















