जौनपुर : तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार
शाहगंज।
ज़ेया अनवर
तहलका 24×7
राम अवध यादव गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक महाविद्यालय के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।

















