जौनपुर : तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को खुटहन पुलिस ने किया गिरफ्तार
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
खुटहन पुलिस ने मंगलवार की सुबह एक अपराधी को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार दुबे ने बताया कि एसआई राजित राम यादव हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे।

















