40.1 C
Delhi
Saturday, May 4, 2024

जौनपुर : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

जौनपुर : तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चो की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सिकरारा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव में शनिवार दोपहर उस समय कोहराम मच गया जब तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। परिजनों में अबोध बच्चो की मौत से कोहराम मचा हुआ है। पूरा गांव में गम का माहौल हो गया।शनिवार की दोपहर निजामुद्दीनपुर गांव निवासी स्व. अखिलेश सिंह का 8 वर्षीय पुत्र अंशु सिंह और प्रदीप सिंह का 6 वर्षीय पुत्र रूद्र सिंह गांव स्थित तालाब के किनारे तीन अन्य बच्चों के साथ दौड़ लगा रहे थे।

दोनों का पैर फिसल जाने से दोनों तालाब में गिर गए। जबकि उनके साथ के तीन अन्य बच्चे दौड़ लगाते हुए आगे निकल गए। डूबने के लगभग आधे घंटे के बाद जब घर वालों ने दोनों बच्चों की खोज शुरू की और साथ गए अन्य बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि तालाब तक दोनों साथ में थे। संभवत डरवश बच्चे सीधे-सीधे डूबने की बात नहीं बता रहे थे। लेकिन परिजनों को शक हुआ इसके बाद पूरा गांव तालाब की ओर दौड़ पड़ा। बच्चों को तलाशने के लिए जहां कई लोग तालाब में कूद गए और जाल भी फेंका गया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को ग्रामीणों ने बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी पर मौके पर पहुंच गई। दोनों बच्चों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
                                                                                    फाइल फोटो
वहीं इस मामले में ग्राम प्रधान उमेश कुमार सिंह ने बताया की 8 वर्षीय अंशु सिंह के माता-पिता दोनों पहले ही मृत्यु हो चुकी है जबकि रूद्र सिंह के पिता बाहर मजदूरी का काम करते हैं। दोनों ही बच्चे अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा कर शव परिजनों को सौप दिया है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37225360
Total Visitors
773
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा महज दिखावा : अशोक सिंह # राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा की सरकार पर जमकर...

More Articles Like This