जौनपुर : तिलकोत्सव का भोजन कर तीन दर्जन से अधिक बीमार

जौनपुर : तिलकोत्सव का भोजन कर तीन दर्जन से अधिक बीमार

# एक दर्जन से अधिक लोगों का अगल बगल के बाजार मे चल रहा उपचार

मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 स्थानीय थाना क्षेत्र के जरौना नरवापर गांव में बुधवार को तिलकोत्सव का भोजन कर घराती समेत 3 दर्जन से अधिक बीमार हो गए। अचानक बीमार हो रहे लोगों को देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों को उपचार के लिए मीरगंज बाजार व सुरियावां स्थित निजी चिकित्सकों के यहां ले जाया गया। दर्जनों लोगों को प्राथमिक उपचार कर ठीक कर लिया गया। जिनमे अब भी एक दर्जन से अधिक लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है।

क्षेत्र के जरौना नरवापर निवासी रंजीत कुमार के घर बरसठी थाना क्षेत्र के गहली गांव निवासी रामधनी तिलक लेकर आये थे। जल जलपान के बाद तिलक की रस्म पूरी की गई। इसके बाद भोजन कराया गया। भीषण गर्मी के चलते भोजन विशाख्त हो गया। लोगों को उल्टी दस्त पेट पीड़ा चालू हो गई। यह देख तिलकहरू समेत घरातियों में अफरा-तफरी मच गई। बीमार लोगों का निजी चिकित्सकों के द्वारा उपचार शुरू करा दिया गया। जिनमें कई लोग देर शाम तक ठीक हो गए जबकि कई लोगों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है।
बीमार हुए लोगों में आँचल 8 वर्ष, प्रिया 11 वर्ष, काजल 11 वर्ष, सतीश 22 वर्ष, आलोक 6 वर्ष, आकाश 7 वर्ष, कुंदन 23 वर्ष, सत्यप्रकाश 20 वर्ष, प्रदीप 23 वर्ष समेत दर्जनों लोग स्वस्थ हो देर शाम घर आ गए जबकि उपचार करा रहे लोगों में शिवा 9 वर्ष पुत्र मनोज कुमार, गोलू उर्फ अतुल 12 वर्ष पुत्र अशोक कुमार, आयुष 8 वर्ष पुत्र संतोष कुमार, अंकुश 10 वर्ष पुत्र छोटेलाल, सीमा 8 वर्ष पुत्री छोटेलाल आदि दर्जनों का उपचार दूसरे दिन भी चल रहा है।
Previous articleजौनपुर : नहीं रहे पूर्व सभासद व धर्माचार्य गंगा प्रसाद पाण्डेय
Next articleजौनपुर : गैंगस्टर में निरुद्ध गो- तस्कर की बोलेरो जब्त
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?