जौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से सायकिल सवार छात्र की मौत

जौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से सायकिल सवार छात्र की मौत

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                     कोतवाली क्षेत्र के सिधाईं मोड़ के समीप सोमवार रात पिकअप की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक सबरहद गांव निवासी आकिब (15) पुत्र खालिद सोमवार रात 8 बजे शाहगंज कस्बा स्थित एक कोचिंग इंस्टीट्यूट से क्लास करने के बाद अपनी साइकिल से घर वापस जा रहा था। तभी सिधाईं मोड़ के समीप जौनपुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। चालक पिकअप लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। सूचना मिलने पर स्वजनों में कोहराम मच गया।
Previous articleशिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी जन सुनवाई के लिए पहुंचे जौनपुर
Next articleजौनपुर : सिगरेट उधार न देने पर दुकानदार को मारा चाकू, हालत गंभीर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?