जौनपुर : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से गम्भीर रूप से छात्रा घायल
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
स्थानीय क्षेत्र के ग्राम औरी के पास शनिवार की दोपहर केराकत- खुज्झी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलरो की चपेट में आने से बाइक सवार छात्र और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गये।गौरतलब है कि नीरज कुमार और कुमारी प्रीति बाइक से अपने घर धर्मापुर जा रहे थे। तभी केराकत से खुज्झी की तरफ आ रही तेज रफ्तार बोलरो ने औरी के पास टक्कर मार दिया।

















