30.1 C
Delhi
Monday, May 6, 2024

जौनपुर : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो गम्भीर रूप से घायल

धर्मापुर।
हरिओम सहाय
तहलका 24×7
               जफराबाद थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार में बीती देर रात में एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां एक कि हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर में सदर कोतवाली क्षेत्र के खासनपुर निवासी मुन्ना गोस्वामी अपनी बाइक पर पन्ना गोस्वामी को बैठाकर केराकत से वापस शहर के तरफ लौट रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार जैसे ही जौनपुर- केराकत मार्ग स्थित सेवईनाला बाजार पहुंची तभी सामने से आ रही एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को सामने से तेज टक्कर मार दिया। जिससे दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनकर स्थानीय लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। तब तक अज्ञात बोलरो केराकत की तरफ फरार हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने दृर्घटना की सूचना जफराबाद थाने की पुलिस व 108 एम्बुलेंस पर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने मुन्ना गोस्वामी की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार करने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना गोस्वामी की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस संदर्भ में पूछे जाने पर थाना प्रभारी जफराबाद योगेंद्र सिंह ने कहा कि दृर्घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी। यदि घायलों के परिजनों द्वारा तहरीर दी जाती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37253698
Total Visitors
784
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज 

कथित व्यक्ति के डाक्टर बनने पर केस दर्ज  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7                सामुदायिक स्वास्थ्य...

More Articles Like This