25.1 C
Delhi
Friday, May 3, 2024

जौनपुर : त्योहारों के देखते हुए शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर : त्योहारों के देखते हुए शान्ति समिति की बैठक सम्पन्न

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
               आगामी त्योहारों के मद्देनजर कोतवाली परिसर में मंगलवार को शाम उप जिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और विभिन्न सम्प्रदायों के लोगों के साथ आगामी अक्षय तृतीया, परशुराम जयन्ती एंव ईद के पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु शासन द्वारा जारी तमाम नियमावलियों पर बिन्दुवार चर्चा किया।

साम्प्रदायिक सौहार्द और अमन चैन से पर्व को मनाने सम्बन्धी बातों पर चर्चा किया। नागरिकों के आग्रह पर बिजली आपूर्ति, साफ-सफाई और सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से पुलिस और राजस्व प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, मनोज जायसवाल, गोलू जायसवाल, मनोज कमलापुरी, प्रधान रामसमुझ यादव, श्यामनारायण प्रजापति, बजरंग दल संयोजक केराकत निखिल सोनी, प्रतीक दूबे, उदयराज निषाद, दीपक पाठक, शादिक अहमद, सत्यम मिश्रा, विष्णु गुप्ता, अनिल यादव समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37201036
Total Visitors
718
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान तहलका 24×7 नगर के आजमगढ़ रोड निवासी,...

मेनका की जीत सुनिश्चित करने को सुल्तानपुर पहुंचे श्रवण सिंह शाहगंज, जौनपुर। एखलाक खान  तहलका 24x7              ...

More Articles Like This