जौनपुर : त्योहारों के मद्देनजर किया गया रूट डायवर्जन
# परेशानियों से बचने के लिए जानें कहाँ और किधर है रूट डायवर्ट
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
आगामी त्यौहार धनतेरस, दीपावली के दृष्टिगत बाजार में खरीदारी हेतु भीड़ का दबाव अत्यधिक बढ़ जाता है जिससे आवागमन बाधित होने लगता है व जाम की स्थिति पैदा हो जाती है, इसके बचाव हेतु जिला प्रशासन ने रुट डायवर्ट कर जाम के दबाव को कम करने का प्रयास किया है

… आईये जानते हैं कि कहाँ और किधर है रूट डायवर्ट
# इन रुट पर चार व तीन पहिया एंव कामर्शियल वाहन प्रतिबंधित हैं
1- अमरावती चौक से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले वाहन..
2- पालिटेक्निक चौराहा से ओलन्दगंज की तरफ जाने वाले वाहन…
3- मछलीशहर पड़ाव से किशन काफी के तरफ जाने वाले वाहन…
4- बदलापुर पड़ाव बैरियर से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले…
5- नक्खास तिराहा (सद्भावना) से ओलन्दगंज के तरफ जाने वाले वाहन…
6- सुतरहट्टी तिराहे से कोतवाली के तरफ जाने वाले वाहन…
7- चाँद मेडिकल तिराहे से कोतवाली की तरफ जाने वाले वाहन…
8- अशोक टाकिज तिराहा (सद्भावना) से चहारसू के तरफ जाने वाले…

# वैकल्पिक पार्किंग स्थल
1- बदलापुर पड़ाव V-मार्ट के सामने सेंटर पार्किंग
2- सद्भावना पुल किला के पीछे रोड के किनारे
3- अशोक टॉकीज के आगे किला के तरफ जाने वाली रोड पर किला साइड में

वहीं भंडारी, सुत्तहट्टी, अटाला, किला, अशोक टाकिज, सद्भावना पुल, नक्खास तिराहा, जोगियापुर का रास्ता पूर्व की भांति चलेगा


















