जौनपुर : खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हासिल करेगी नई ऊंचाई- लालता चौधरी
# कांग्रेसियों नें एक दूसरे को मिठाई खिलाकर दी जीत की बधाई
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सिहौली चौराहा स्थित मण्डल कांग्रेस कार्यालय पर मल्लिकार्जुन खड़गे को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मण्डल अध्यक्ष केराकत लालता चौधरी को ग्राम सभा सिहौली के पूर्व प्रधान एवं ब्लाक उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दिया।मण्डल अध्यक्ष लालता चौधरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। अब पूरे देश में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी।

वरिष्ठ नेता श्री खड़गे के अनुभव का लाभ कांग्रेस को मिलेगा। उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी नये मुकाम हासिल करेगी और संगठन और अधिक मजबूत होगा। इनके अध्यक्ष बननें पर कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है। इस अवसर पर ब्लाक सचिव लालचन्द, रामबचन, अजय कुमार गिरी, डॉ रमाशंकर गुप्ता, नरेन्द्र प्रताप, बच्चन लाल, अवनीश कुमार, प्रियांशू, अब्दुल कलाम सहित आदि लोगों ने मल्लिकार्जुन खड़गे के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मिठाई खाकर खुशी का इजहार किया।


















