जौनपुर : थाना जलालपुर का एसपी सिटी ने किया वार्षिक निरीक्षण

जौनपुर : थाना जलालपुर का एसपी सिटी ने किया वार्षिक निरीक्षण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर डॉ संजय कुमार द्वारा थाना जलालपुर जौनपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान थाने की बैरिक, शस्त्रागृह, कार्यालय के अभिलेख, हवालात, महिला हेल्पडेस्क व थाना इमारत का जायज़ा लिया गया एवं थाने पर अधिकारी/कर्मचारीगण के द्वारा शस्त्रों को खोलवाया गया और साफ-सफाई की चेकिंग की गयी। शस्त्रों की साफ-साफाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही हिस्ट्रीशीटरों व सक्रिय अपराधियों की चेकिंग तथा रजिस्टर में प्रविष्टि अंकित करने के लिए निर्देशित किया गया। इसी क्रम में आगामी चुनाव के दृष्टिगत क्रिटिकल मतदान केंद्रों का भ्रमण किए जाने व अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
Previous articleजौनपुर : नामांकन के पहले दिन कुल 91 नामांकन पत्र किए गए क्रय
Next articleजौनपुर : जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया नामांकन कक्ष एवं मीडिया मॉनिटरिंग सेल का निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?