जौनपुर : थ्रेसर में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत

जौनपुर : थ्रेसर में फंसकर एक युवक की दर्दनाक मौत

सुरेरी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                  क्षेत्र के देहुआ गांव में मंगलवार को थ्रेशर में फंस जाने से मंगलवार को एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की सूचना लगते ही घर पर कोहराम मच गया।देहुआ गांव निवासी अनुसूचित जाति के अंकित प्रकाश (23) पुत्र रामपति मंगलवार की दोपहर घर से कुछ ही दूर पर गांव के जगदीश पटेल पुत्र सिपाही लाल पटेल के ट्रैक्टर से अपने परिजनों के साथ सरसों की मड़ाई कर रहा था।

सरसों की मड़ाई के पश्चात जमीन पर बिछाए गए साड़ी पर रखी सरसो को थ्रेसर में डालने लगा। जिससे साड़ी थ्रेसर में फंस गई और युवक भी साड़ी में फंसकर थ्रेसर की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर एकत्रित लोगों ने थ्रेसर को बंद कर उसे थ्रेसर से बाहर निकाला और उपचार के लिए भदोही के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना लगते ही घर पर कोहराम मच गया।
Previous articleजौनपुर : भाई निकला ई-रिक्शा चालक का हत्यारा, 73 हजार के लिए किया जघन्य अपराध
Next articleजौनपुर : पत्नी की निर्मम हत्या में पति को आजीवन कारावास
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?