जौनपुर : दबंगो ने युवक को मारपीट कर किया घायल
जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कबूलपुर गांव के पास शनिवार की देर रात को दबंगो ने जमीनी विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया।उक्त क्षेत्र के जमालुद्दीनपुर (मोहद्दीनपुर) गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र श्यामनाथ की हुंसेपुर में बाइक गैरज है।प्रतिदिन की तरह राजीव अपनी दुकान बंद करके घर मोहद्दीनपुर जा रहा था।कबूलपुर नहर के मोड़ के पास दो बाईक पर सवार चार युवकों ने राजीव को रोक कर डंडे आदि से पीटना शुरू कर दिया।

















